फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की लाइट आंखों में लगने से गिरी बाइक, युवक की माैत

Tue, 24 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दीपक फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। इंद्री रोड के नजदीक रिंग रोड पर रविवार रात को 12:30 बजे बाइक के गिरने से दरड़ गांव निवासी वेटर दीपक (27) की माैत हो गई। उनके दो साथी घायल हैं। साथियों के अनुसार सामने से ट्रक की तेज सफेद लाइट लगने से बाइक अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया।
दरड़ गांव निवासी दीपक वेटर का काम करते थे। रविवार रात को वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर काम से घर लाैट रहे थे। दीपक बीच में बैठे हुए थे। रिंग रोड से नीचे इंद्री रोड पर उतरने के दौरान हादसा हुआ। ट्रक की लाइट आंखों में पड़ने से बाइक चालक ने संतुलन खो दिया। बाइक सड़क पर गिर गई। बीच में बैठे दीपक का सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकराया। उसकी नाक पर भी गंभीर चोट लगी। खून बह रहा था। दोनों घायल साथियों ने आसपास के लोगों के साथ दीपक को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य दोनों साथियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि ट्रक की लाइट सामान्य पीली होने के बजाय सफेद थी। तेज रोशनी के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। दरड़ निवासी दीपक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उनका पांच साल का बेटा है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें