माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दो दिवसीय 12वीं हरियाणा जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिलेभर से करीब 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों की प्रतियोगिता में जहां दूसरे दिन रोहतक और भिवानी ने आठ-आठ मेडल हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं, लड़कियों में झज्जर की बेटियां सात पदक के साथ विजयी रहीं। जबकि दूसरे स्थान पर फरीदाबाद और चरखीदादरी की बेटियों ने छह-छह मेडल प्राप्त किए।
ओवरऑल विजेता की बात करें तो भिवानी और झज्जर 10-10 पदक के साथ पहले और रोहतक, चरखीदादरी और हिसार 9-9 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। करनाल की केविन सग्गू ने गोल्ड, कैथल की मुस्कान ने सिल्वर और कुरुक्षेत्र की केवलीन कौर की झोली में सिल्वर मेडल आया। वह भी लड़कियों ने ही दिलाया। जिले के खिलाड़ियों के यह पदक प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों के हैं।
कर्ण स्टेडियम करनाल में चल रही दो दिवसीय चैंपियनिशप रविवार सुबह छह बजे शुरू हो गई। जिसमें 100, 200, 400, 800, 1500, 300 व 5000 मीटर रेस, 110, 400 मीटर हर्डल, 3000 स्टीपलचेज, लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, 10 हजार मीटर वॉक, डीकैथलॉन के इवेंट करवाए गए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर ही इन खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनिशप के लिए रास्ता साफ होगा। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के सचिव राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, कोच ऋषि, कुलदीप अहलावत, राजीव खत्री, मोहित, सतीश राणा मौजूद रहे।
इस प्रकार रहे खेल परिणाम
(पदक प्रथम और द्वितीय के हैं)
लड़के-100 मीटर रेस
नाम
जिला
साहिल शर्मा
सोनीपत
कुस्तबे डी कोस्टा गुरुग्राम
200 मीटर
नाम
जिला
पदक
अजय
सोनीपत
मंजीत
रोहतक
400 मीटर
दीपक
झज्जर
यशदीप
सोनीपत
800 मीटर
चीकू् पलवल
सुनील
फरीदाबाद
1500 मीटर
विकास
भिवानी
विजय
हिसार
3000 मीटर
दीपक
हिसार
जुनैद खान
पलवल
5000 मीटर
सावन
सोनीपत
दीपक
हिसार
110 मीटर हर्डल
रजत
झज्जर
गौरव
रोहतक
400 मीटर हर्डल
गौरव
रोहतक
सशांत भिवानी
3000 मीटर स्टीपलचेज
भविष्य
रोहतक
निशांत
हिसार
लांग जंप
मोहम्मद साजिद
फरीदाबाद
दीपक
भिवानी
हाई जंप
मंजीत
भिवानी
हिमांशु
भिवानी
ट्रिपल जंप
साहिल
भिवानी
विक्की रेवाड़ी
पोल जंप
राहुल
सोनीपत
अचानक
जींद
शॉटपुट
सावन
रोहतक
हैरी
झज्जर
डिस्कस थ्रो
रिषभ
चरखीदादरी
अतुल
चरखीदादरी
हैमर थ्रो
प्रतीक
रोहतक
हर्ष
चरखीदादरी
जेवलिन थ्रो
नारायाण सिंह
सोनीपत
यश
हिसार
10 हजार मीटर वॉक
संदीप
भिवानी
हर्ष
जींद
डेकाथलॉन
सचिन
रोहतक
कृष्ण
भिवानी
लड़कियों के परिणाम
100 मीटर
करुणा
फरीदाबाद
ईशा
हिसार
200 मीटर
अंजली
चरखीदादरी
करुणा
फरीदाबाद
400 मीटर
अंजली
चरखीदादरी
तन्नू
जींद
800 मीटर
गीतिका दहिया गुरुग्राम
आशा
जींद
1500 मीटर
ललिता
सिरसा
मीनू
रोहतक
3000 मीटर
ललीता
सिरसा
पूजा
सिरसा
5000 मीटर
पूजा
सिरसा
अन्नू
सोनीपत
100 मीटर हर्डल
मोनिका
चरखीदादरी
खुशबू
हिसार
400 मीटर हर्डल
अक्षमा झज्जर
दिव्या
झज्जर
3000 मीटर स्टीपलचेज
अंकिता
झज्जर
प्रीति
हिसार
लांग जंप
मुस्कान
झज्जर
आरती
रेवाड़ी
हाई जंप
जोनिका पहल
चरखीदादरी
मुस्कान
कैथल
ट्रिपल जंप
मोनिका
फरीदाबाद
भव्या फरीदाबाद
पोल जंप
वंशिका
भिवानी
शॉटपुट
पलक
भिवानी
पूजा कुमार
चरखीदादरी
डिस्कस थ्रो
रिद्धि
हिसार
पूजा
चरखीदादरी
हैमर थ्रो
अंकिता
झज्जर
स्नेहा झज्जर
जेवलिन थ्रो
दीपिका
फरीदाबाद
ज्योति
झज्जर
10 हजार मीटर वॉक
खुशदीप कौर
फरीदाबाद
रीना रेवाड़ी
हेप्टाथलॉन
केविन सग्गू् करनाल
केवलीन कुरुक्षेत्र