फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में सहकारी चीनी मिल के सामने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, सोनीपत में भी प्रदर्शन

Sun, 25 Dec 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/सोनीपत (हरियाणा)

सार

किसानों ने चीनी मिल गेट पर भी ताला लगा दिया है। किसानों की गन्ने से भरी ट्राली भी चीनी मिल के अंदर नहीं जा पा रही है और रोड पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई है।
विज्ञापन
करनाल में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर सहकारी चीनी मिल गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। इससे मेरठ रोड पर यातायात बाधित हो गया है। किसानों ने चीनी मिल गेट पर भी ताला लगा दिया है। किसानों की गन्ने से भरी ट्राली भी चीनी मिल के अंदर नहीं जा पा रही है और रोड पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत: गन्ने का भाव बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना, गन्ना प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
गन्ने का भाव बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने रविवार को सहकारी चीनी मिल में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम गन्ना प्रबंधक राजेश को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा सोनीपत की तरफ से यह धरना 3.30 घंटे तक दिया गया। इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य भी शामिल हुए। 

प्रधान श्रद्धानंद सोलंकी ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकार गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करें। गन्ने की कटाई व छिलाई के लिए हार्वेस्टिंग मशीन का प्रबंध करें। किसानों को रियायती दरों पर चीनी उपलब्ध कराई जाए। किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिन में निर्धारित किया जाएगा। प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, सचिन, दलबीर ठरू, छतर सिंह जाहरी, हंसराज राणा, सतपाल, बलवान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें