फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले में 400 जगह लगेंगे भंडारे, नहीं मिल रहे हलवाई और बड़ी स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हर कोई राम के रंग में रमा हुआ है। बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्ग तक सभी की जुबां पर राम का नाम है। अब वह घड़ी नजदीक आ गई है जिसका सभी को इंतजार था। शहर से लेकर गांवों तक में भगवान श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लेकर भव्य आयोजन होंगे। मंदिरों में पूजा पाठ, दीप दान, हवन होने के साथ-साथ अन्य आयोजन होंगे। मंदिरों से लेकर बाजारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाने की तैयारी हो रही है। सभी कस्बों में जहां बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी वहीं शहर में भी इसी तरह के आयोजन की रूपरेखा बनाई जा रही है।


इस ऐतिहासिक पल के सभी साक्षी बन सकें इसके लिए कई संगठन व धार्मिक संस्थाएं बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाना चाहती हैं। परंतु दिक्कत यह है कि लोगों को जिले में बड़ी स्क्रीन ही नहीं मिल रही। बड़ी स्क्रीन ज्यादातर डीजे व साउंड सर्विस वालों के पास ही हैं। लोगों ने कार्यक्रम के लिए पहले ही बड़ी स्क्रीन को एडवांस बुक कर लिया था। विश्व हिंदू परिषद के नगर संघ चालक हरेंद्र ने बताया कि वह भी शहर में बड़ी स्क्रीन पर भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाएंगे। परंतु उन्हें यमुनानगर में कहीं भी किराये पर बड़ी स्क्रीन नहीं मिली। इसलिए उन्होंने अंबाला से 10 हजार रुपये किराये पर स्क्रीन मंगवाई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि उनके पास भी बड़ी स्क्रीन लगाने के लिए कई लोगों के फोन आए। परंतु कहीं भी स्क्रीन नहीं मिल रही। इसलिए लोग अपने स्तर पर ही इस कार्यक्रम को लाइव देखेंगे।
विज्ञापन


हलवाई न मिलने से भी बढ़ी दिक्कत
श्री राम नाम का रंग लोगों पर कितना चढ़ा हुआ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भंडारों के लिए हलवाई भी नहीं मिल रहे। 22 जनवरी जिले के 400 से अधिक गांवों में भंडारे, प्रसाद वितरण व हवन होगा। हलवाइयों को पहले ही लोगों ने बुक कर लिया था। वहीं जो 22 जनवरी को भंडारे नहीं कर सकेंगे उनमें से कई अगले दिन 23 जनवरी को आयोजन करेंगे।

यहां लगाई जाएगी बड़ी स्क्रीन
जगाधरी में श्री लालद्वारा मंदिर, बूड़िया के पातालेश्वर महादेव मंदिर, लालद्वारा मंदिर तेजली रोड, सबलपुर गांव की सरस्वती कॉलोनी, साढौरा, बिलासपुर, छछरौली, प्रतापनगर, रादौर, सरस्वतीनगर, जठलाना, जगाधरी वर्कशाप, मां ज्वाला माता मंदिर नजदीक आईटीआई, भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र गोविंदपुरी (संतोष हॉस्पिटल के सामने) बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में भगवान श्री राम पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, कार सेवकों का सम्मान तथा शहीद कार सेवकों को श्रद्धांजलि, शंखनाद, भजन कीर्तन, हवन, चाय पकौड़ा एवं हलवे के प्रसाद की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता मंदिरों में रहेंगे मौजूद
श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में कोई बड़ा आयोजन नहीं करेगी। कार्यालय के बजाय भाजपा नेता अपने घरों के नजदीक के मंदिरों में मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंदिरों में ही लाइव कार्यक्रम देखेंगे। वहां पर हवन, पूजन, दीप दान, भंडारों में ही सेवा करेंगे। भगवान श्रीराम सबके हैं। इसलिए सभी के साथ मिलकर इस आयोजन के हिस्सेदार बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें