फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाईचारे के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बाबा साहब डॉ.बीआर अंबेडकर के 67वें महा परिनिर्वाण दिवस पर शहर की अंबेडकरवादी संस्थाओं ने महर्षि वाल्मीकि चौक से अंबेडकर चौक तक भाईचारा प्रेम, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश देने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बाबा साहब के अनुयायियों ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान प्रत्येक देशवासी के लिए लिखा और देशवासियों को बराबर के हक और अधिकार दिए इस कैंडल मार्च के माध्यम से पूरे शहर को यह संदेश दिया गया कि आपसी भाईचारे और एकता में ही हमारे देश का और हमारे समाज का संपूर्ण विकास छिपा हुआ है। इस यात्रा में शहर के सभी जागरूक साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आपसी प्यार प्रेम को आगे बढ़ाते हुए कैंडल मार्च को सफल किया।
इस मौके पर एससी खाप महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित तवर, एडवोकेट सोनिया तवर, पुष्पा गोलपुरी, मीनू मुंजाल, राहुल भारती, मानसिंह एडवोकेट, एडवोकेट दिनेश सेन, भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मान, रूबी, दिव्या दुर्गा, अमित कुंजपुरा, वीनू कुंजपुरा, अजय रंगा अन्य युवा साथियों के साथ साथ बुजुर्ग साथियों का भी भरपूर साथ रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें