फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला: बीएफएस की स्पेशल टीम पहुंची करनाल, कई घंटों तक आतंकियों से की पूछताछ

Sun, 08 May 2022 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पंजाब की एटीएस और तेलंगाना पुलिस ने भी आतंकियों से राज खंगाले। आतंकियों से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि ड्रोन के माध्यम से पाक में बैठा आतंकी हरविंद्र सिंह रिंदा विस्फोटक और नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था। 
विज्ञापन
मधुबन थाने में इनोवा गाड़ी से विस्फोटक निकालते बम निरोधक दस्ते के एक्सपर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में पुलिस रिमांड पर चल रहे चारों आतंकियों से पूछताछ का दायरा बढ़ता जा रहा है। एनआईए और आईबी के साथ ही पांच राज्यों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं शनिवार को बीएसएफ की स्पेशल टीम भी करनाल पहुंची और आतंकियों से कई घंटे तक पूछताछ की। इससे अलग तेलंगाना पुलिस ने भी धरे गए आतंकियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


आतंकियों से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि ड्रोन के माध्यम से पाक में बैठा आतंकी हरविंद्र सिंह रिंदा विस्फोटक और नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था। माना जा रहा है कि बीएसएफ की सुरक्षा में लग रही इस सेंध के बारे में गहनता से जांच पड़ताल के लिए ही स्पेशल टीम करनाल पहुंची थी।

 

विदित हो कि गुरुवार की सुबह करनाल के बसताड़ा टोल पर करनाल पुलिस ने खुफिया सूचना पर चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों की दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी से साढ़े सात किलो आईईडी, पाकिस्तानी पिस्टल, कारतूस और नकदी बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 10 दिन की रिमांड पर लिया है।
 

पंजाब की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड भी पहुंची करनाल
पंजाब पुलिस के साथ पंजाब की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की टीम भी शनिवार को करनाल पहुंची और आतंकियों से पूछताछ की। पिछले दो दिनों से आतंकियों से अलग-अलग राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


अंबाला पुलिस दो आतंकियों को लेगी प्रोडक्शन वारंट पर
आतंकियों से पूछताछ में सामने आया है कि अंबाला में 20 मार्च को मिलने वाले हैंड ग्रेनेड सहित विस्फोटक सामग्री रखने में धरे गए आतंकी गुरप्रीत और उसके भाई अमनदीप का भी हाथ था। इस कारण अंबाला पुलिस भी दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच पड़ताल करेगी। इस संबंध में शनिवार को अंबाला पुलिस भी करनाल आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें