कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव का मंगलवार से आगाज हो गया है। हालांकि नवरात्र बुधवार से शुरू होंगे, लेकिन प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ मां देवी भद्रकाली मंदिर की ओर से नवरात्र उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सांसद नायब सिंह सैनी के भाई चंदन सिंह व नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा ने शोभायात्रा को हरी झंडी देकर मंदिर परिसर से रवाना किया तो धर्मनगरी मां के जयकारों से गूंज उठी। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मंदिर से निकलकर रोटरी चौक, पुराने बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, सेक्टर 17 मार्किट, वालिया बिल्डिंग, गोल बैंक चौक, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड, छटी पातशाही गुरुद्वारा, पालिका बाजार, सीकरी चौक, छोटा बाजार होते हुए वापस मां भद्रकाली शक्तिपीठ में सायं छह बजे प्रतिस्थापित हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अनेक जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर शिमला देवी, प्रो. हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, मीना रानी, डॉ. अन्नू पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, सुनील वर्मा, अनिल माटा, आशीष दीक्षित, सतपाल पीपली, रिंकू इत्यादि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये रहे शोभायात्रा के शेष आकर्षण
शोभायात्रा में मां भद्रकाली ज्योति रथ, जी- 20 अध्यक्षता रथ, 5100 कलश धारी महिलाएं, 500 झंडे, 52 शक्तिपीठों के 52 चांदी त्रिशूल, 11 गोल पताका, 21 विशेष ‘जय मां’ छतरी भी मां भद्रकाली की शोभा को बढ़ाती दिखाई दी, 21 ढोल, पाइप बैंड बाजा, मां काली के आठ स्वरूपों को दर्शाते मां भवानी के विभिन्न रथ, कुल 26 रथों पर भारत माता, श्री गणेश, हनुमान नवदुर्गा, लक्ष्मी जी, महाकाली जी, सरस्वती जी, महिषासुर मर्दिनी, राधा कृष्ण, यशोदा कृष्ण, अयोध्या धाम को दर्शाता राम दरबार रथ, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महिला शक्ति को दर्शाती विशेष झांसी की रानी झांकी इत्यादि सम्मिलित थे।
देश में पहली बार हुआ जी-20 का विशाल लोगो शोभा यात्रा में शामिल
देश में पहली बार हुआ कि जी-20 के विशाल लोगो को किसी शोभायात्रा में शामिल किया गया है। यह विशेष झांकी इस बार देश को जी-20 की मेजबानी मिलने पर शामिल की गई। नवरात्र उत्सव के पहले दिन की शुरुआत प्रात: कालीन मंगला आरती शिमला देवी द्वारा की गई जिसमें दीपक बहल मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात प्रात: 8:00 बजे सुनील शर्मा द्वारा कलश पूजन किया गया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सान्निध्य में प्रात: 9:00 बजे अध्यक्ष नरेंद्र वालिया द्वारा गणेश द्वार पर और 108 फुट ऊंचे भवन में ध्वजारोहण किया गया और फिर मां भद्रकाली की विधिवत पूजा की गई। अन्नपूर्णा भंडारा प्रात: 9:00 बजे डॉ. पवन के दीवान द्वारा दिया गया। दोपहर 12:00 बजे पीठाध्यक्ष के परिवार द्वारा ज्योति पूजन किया गया, साथ ही गुजरात हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आरएम. सरीन की धर्मपत्नी सिम्मी सरीन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मुख्य भवन में ज्योति प्रज्वलित की गई ।
कुरुक्षेत्र। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की तरफ से निकाली गई शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले कन्