कस्बे के एक गांव में कार चालक द्वारा गांव के स्कूल से घर पैदल आते समय
चौथी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर दुराचार करने का मामला सामने आया है।
मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई।
बच्ची को डाक्टरों ने
घरौंडा से करनाल रेफर कर दिया। छात्रा के अपहरण होने की सूचना मिलते ही
पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी
राजकुमार, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह व सीआईए पुलिस गांव में पहुंची और
मामले की गहनता से जांच करते हुए चारोें ओर नाकेबंदी कर दी।
पुलिस
ने लगभग दो घंटे के बाद छात्रा को मूनक मोड़ के पास से बरामद कर लिया। इस
दौरान बच्ची सहमी हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। स्कूल की छुट्टी
के बाद छात्रा सहेलियों के साथ घर पैदल आ रही थी। रास्ते में एक कार चालक
ने उनके पास गाड़ी रोकी और अपने देश का नाम पूछा।
छात्रा ने कार
चालक को देश का नाम भारत बताया तो उसने छात्राओं को घर छोड़ने के लिए कार
में बैठा कर रफूचक्कर हो गया। छात्राओं ने घर आकर देखा तो एक छात्रा घर पर
नहीं थी। छात्राओं ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। छात्राओं की
बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
अपहरण का पता लगते ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर तुरंत डीएसपी
राजकुमार, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंचे और
मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने छात्रा के चाचा की शिकायत पर
मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी राज कुमार ने बताया कि अपहरण कर छात्रा
से दुराचार का मामला सामने आया है। वाहन चालक अभी तक फरार है। पुलिस ने
वाहन चालक को काबू करने के लिए चारों ओर नाकेबंदी की। छात्रा के चाचा की
शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।