फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा छुड़ाने गया प्रशासनिक अमला बैरंग लौटा

Thu, 16 Jan 2014 12:20 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की मिर्जापुर कॉलोनी में बुधवार को बिना अवैध कब्जे हटाए अधिकारियों को उस समय लौटना पड़ गया जब कॉलोनी वासियों ने उनका जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


हालांकि जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मौके पर भेजा हुआ था। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि सिंचाई विभाग की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस भूमि पर कब्जा छुड़वाने के लिए विभाग कई बार टीमें लेकर कॉलोनी का सर्वे कर चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर उनकी भूमि पर बने मकानों और धर्मशाला को हटाने के लिए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रताप सिंह, थर्ड गेट चौकी प्रभार नसीब सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा पटवारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की भूमि पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस भूमि पर गुरुद्वारा तथा धर्मशाला भी बना रखी है, जो अवैध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस भूमि को खाली करवाने आए थे, लेकिन कुछ अड़चन आने के कारण वे इस कार्रवाई को अंजाम नहीं दे सके, लेकिन वे दोबारा कार्रवाई को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें