फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोना खरीदते समय सावधान रहें, कहीं ठग न जाना.....

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। धनतेरस को लेकर सर्राफा बाजार खासा उत्साहित है, क्योंंकि धनतेरस के पर्व पर सोने, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने की परंपरा पुरानी है लेकिन पिछले धनतेरस से इस धनतेरस पर सोना और चांदी के भाव दोगुने हो चुके हैं। बाजार में पिछले साल ही ग्राहकों की मांग के आधार पर हल्के आभूषणों को तैयार कराया गया था लेकिन इस बार आभूषणों को और हल्का लेकिन उनका फैलाव अधिक कर दिया गया है, ताकि कम भार में भी अधिक भारी दिखें। बाजार में 22 कैरेट के बाद पहली बार 21 व 20 कैरेट के भी आभूषण बहुतायत में उतारे गए हैं।



करनाल के ओपीएस ज्वैल्स के विकास बंसल बताते हैं कि सोना और चांदी दोनों ही पिछले साल से दोगुने महंगे हो गए हैं, ग्राहकों को बाजार में आते समय सबसे अधिक आवश्यक है कि वह सिर्फ हॉलमार्क ही नहीं बल्कि भारतीय मानक ब्यूरो की सोने का आधारकार्ड माने जाने वाले हॉलमॉर्क यूनिक आईडेटिफिकेशन नंबर (एचयूआईडी) जरूर चेक करें। मोबाइल फोन पर एचयूआईडी डालकर खोले, इसमें सोने के आभूषण पर पड़ा नंबर डाले, जो छह डिजिट के अल्फावेट में होता है को डालें। नंबर डालते ही, आभूषण किसने बनाया है, कितनी शुद्धता है, यानी सोना कितने प्रतिशत है, किसने बेचा है, कितना भार है, सभी कुछ सामने आ जाएगा। अब सिर्फ हॉलमार्क खरीदना काफी नहीं रहा है। पिछले साल करीब 80 हजार रुपये प्रति तोला (10 ग्राम) था, जो अब 1.35 लाख रुपये तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकास बंसल ने बताया कि महंगाई तो पिछले साल भी लोगों को लगी थी, इसी लिए सराफा बाजार ने हल्के में भारी आभूषण उतारे थे लेकिन इस बार और अधिक हल्का करते हुए डिजाइन में फैलाव अधिक दिया गया है, ताकि वह देखने में भारी लगें। उन्होने बताया कि सोने में एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के बाजार में उतारे गए हैं। वहीं, चांदी में पांच ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक के सिक्के हैं। चांदी में 999 की शुद्धता जरूर परखनी चाहिए। हीरे के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि अपने भरोसेमंद प्रतिष्ठान से ही खरीदें।



-



कितने कैरेट में कितने प्रतिशत सोना



24 कैरेट 100 प्रतिशत



22 कैरेट 91.6 प्रतिशत



21 कैरेट 87.5 प्रतिशत



18 कैरेट 75.0 प्रतिशत



14 कैरेट 58.5 प्रतिशत



09 कैरेट 37.5 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें