संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ताइक्वांडो कुक्कीवान प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 9 से 12 अक्तूबर तक हुआ। इसमें जिले की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। माडल टाउन स्थित श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा हरनूर चौधरी और बारहवीं कक्षा की छात्रा निधि ने ये उपलब्धि हासिल की है।
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कुक्कीवान प्रतियोगिता के जूनियर स्तर पर हरनूर चौधरी ने और सीनियर स्तर पर निधि शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय, माता-पिता और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर सतीश मेहता व प्रधानाचार्या पिंकी कक्कड़ ने हरनूर चौधरी और निधि शर्मा को हार्दिक बधाई दी और कहा कि इन दोनों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।