फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुराने और नए छात्रों के बीच होंगे बास्केटबॉल व वॉलीबॉल मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में 14 नवंबर को जुटेंगे पूर्व विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में 14 नवंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे स्कूल के पूर्व विद्यार्थी जुटेंगे। दिनभर चलने वाले समारोह में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज होगा। रजत जयंती बैच स्कूल में पर्वतारोहण दीवार का उद्घाटन करेगा, जबकि स्वर्ण जयंती बैच की ओर से स्कूल को बस भेंट की जाएगी।

समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे पूर्व विद्यार्थियों के स्वागत और नाश्ते से होगी। इसके बाद युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 10:10 बजे विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके बाद महिलाओं, बच्चों और पूर्व विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल, घुड़सवारी प्रदर्शन, रस्साकशी और बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों का सामूहिक छायाचित्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आकर्षणों में नवनिर्मित पर्वतारोहण दीवार का उद्घाटन और स्कूल को बस भेंट करने का कार्यक्रम शामिल है। दोपहर में पूर्व विद्यार्थियों की वार्षिक आमसभा होगी। शाम चार बजे पुराने और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात आठ बजे सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें