फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : करनाल में चार और असंध में एक केंद्र पर होगा मतदान

Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव-2026 का बुधवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस चुनाव के लिए जिले में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार केंद्र करनाल और एक केंद्र असंध में है। चुनाव में जिले के कुल 3247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव में करनाल जिले के छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें संदीप चौधरी स्टौंडी, राज कुमार चौहान, शरद हरीश अरोड़ा, सोनिया तंवर, सोहन आंबेडकर, वीरेंद्र पहल शामिल हैं। सुबह 8.45 बजे वीडियोग्राफी के साथ मॉक पोल किया जाएगा। सुबह 9 बजे पीठासीन अधिकारी चुनाव शुरू होने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। शाम 4.45 बजे अधिकारी मुख्य द्वार पर जाकर कतार में खड़े मतदाताओं के लिए घोषणा करेंगे और पांच बजे गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच प्रकार के पहचानपत्र मान्य
मतदाता 5 प्रकार के पहचानपत्रों के माध्यम से वोट डाल सकेंगे। इसमें बार एसोसिएशन कार्ड, एनरोलमेंट नंबर, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट शामिल है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी, लेकिन इस दौरान वोट की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी वोटर के साथ कोई सहायक पोलिंग बूथ के अंदर नहीं जाएगा। मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए विशेष पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें