फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के सामने लगी भीड़, महिलाएं बोली- मोदी ने ओर रुपए भेजे या नही चैक करने आए हैं

विज्ञापन
निसिंग के पंजाब नैशनल बैंक के सामने लोगों की लगी लंबी लाइन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। लॉकडाउन के चलते सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में जनधन योजना के तहत 500 रुपए पेंशन वाले खातों में डाल रही है। जिसको लेकर सोमवार को निसिंग के पंजाब नैशनल बैंक व ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने काफी भीड़ लगी रही। मिली जानकारी के अनुसार लोग बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के सामने लाइनों में खड़े हो गए थे। लाइनों में लगी भीड़ में अधिकतर महिलाएं थी। लोगों में अपना काम जल्दी निपटाने की होड़ लगी हुई थी, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिग का कोई ध्यान नही था। हालांकि लाइनों में लगे लोगों व महिलाओं ने मुंह पर गमछा व दुपट्टा जरूर लपेट रखा था। ज्यादा संख्या में पहुंची महिलाओं से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें रुपयों की जरूरत है, जिसके चलते मोदी ने उनके खातों में ओर पैसे भेजे हैं या नहीं उनको निकालने और चेक करने के लिए आई हैं। बता दें कम ही संख्या में उपभोक्ता नॉर्मल लेन देन व एटीएम से पैसे निकालने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
निसिंग में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने उमड़ी महिलाओं की भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें