फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कामकाज रहा ठप, बढ़ी परेशानी

Wed, 18 Dec 2013 11:55 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल के कारण दिनभर बैंकों में कामकाज ठप रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल के कारण 50 करोड़ रुपये से भी अधिक का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


कैथल शहर में बैंक कर्मचारी करनाल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के सामने एकत्रित हुए। जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने काम-काज ठप्प रखा। हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के जोनल सचिव शशि मंगला ने बताया कि वेतन संबंधी विसंगतियों, बैंकों में सुधारीकरण के नाम पर निजीकरण, विलय, आउटसोर्सिंग सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों की लगभग 60 शाखाओं के सैकड़ों कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे। हड़ताल में इस बार अधिकारी भी शामिल हुए।

कामकाज ठप करते हुए करनाल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के सामने एकत्रित हुए। जहां कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में वेतन वृद्धि के नियम के चलते वर्ष 2012 में उन्हें लाभ दिया जाना था। लेकिन इसे अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है।
विज्ञापन


सरकार शीघ्र वेतन वृद्धि संबंधी लाभ जारी करे। रोष प्रकट करने वालों में राममूर्ति शर्मा, प्रदीप कटारिया, मुख्त्यार सिंह, जोगी राम पठानिया, प्रेम सिंगला, बीडी शर्मा सहित कर्म कर्मचारी शामिल रहे। 

बैंकों में हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक में ड्रॉफ्ट बनवाने के लिए आए राजीव शर्मा ने कहा कि उसे परीक्षा की फीस जमा करवानी थी। लेकिन हड़ताल के कारण वह जमा नहीं करवा पाया। इसी प्रकार से रामेश्वर दास ने कहा कि वह बैंक में राशि जमा करवाने के लिए आया था। लेकिन हड़ताल के चलते उसे बाद में जमा करवानी पड़ेगी। वहीं अनिल कुमार, राजेश, विक्की ने कहा कि वे नकदी के लिए बैंक में आए थे। लेकिन यहां आकर पता चला कि हड़ताल है। अब उन्हें वीरवार को फिर से आना पड़ेगा।


बैंकों में हड़ताल के कारण करीब 60 करोड़ रुपये तक का लेन-देन प्रभावित हुआ है। इसमें लगभग 12 से 13 करोड़ रुपये की क्लीयरिंग के चलते होने वाला लेन-देन प्रभावित हुआ है, वहीं शेष बैंकों में सीधा होने वाला लेन-देन प्रभावित हुआ है।
उधर, गुहला-चीका में क्षेत्र केे सरकारी बैंकों में बुधवार को कामकाज ठप रहा।

तनख्वाह बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज क्षेत्र के सभी सार्वजनिक बैंकों में हड़ताल रही। एसबीआई के कर्मचारी नेता सतपाल सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी संशोधित वेतनमान लागू करने के साथ साथ एक्सग्रेशिया पॉलिसी दोबारा शुरू करने, पांच दिन का सप्ताह करने तथा निजीकरण की नीतियां रोकने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के किसी भी बैंक में कोई भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें