फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ऐसी व्यवस्था करें कि आम आदमी को न हो परेशानी : डीसी

Thu, 24 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ऐसी व्यवस्था करें कि आम आदमी को न हो परेशानी : डीसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 भारत सरकार ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को बंद करने के बाद बैंकों में नकदी प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने के लिए बुधवार को विकास सदन में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने की। बैठक में उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैंक में प्रतिदिन की नकदी उपलब्धता और अगले दिन की नकदी की मांग संबंधी जानकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के कार्यालय में अवश्य जमा करवाएं, ताकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए जिला में नकदी प्रवाह को बेहतर किया जा सके। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में अपने स्तर पर बैंक के मुख्यालय में भी जानकारी अवश्य सांझा करें।
विज्ञापन


डीसी कार्यालय को भेजें रोजाना रिपोर्ट
डीसी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेंद्र मल्होत्रा को भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन की नकदी की जानकारी एकत्रित कर उपायुक्त कार्यालय को इसकी रिपोर्ट अवश्य भेजें। उन्होंने बैंक अधिकारियों से यह भी कहा कि अच्छे बैंक प्रबंधक का परिचय देते हुए नकदी प्रबंधन का कार्य इस प्रकार करें कि आम आदमी को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने बैंक अधिकारियों को दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था करने के लिए कहा।

उन्होंने प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख के बीच बैंकों के माध्यम से वितरित होने वाली विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में भी निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों में इस प्रकार की व्यवस्था करें कि पेंशन लेने के लिए आए पेंशन धारक को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने इस अवसर पर प्रत्येक बैंक अधिकारी से बैंक के एटीएम की कार्य स्थिति और दो हजार रुपये के नए नोट के चलते एटीएम रि-केलीब्रेशन की स्थिति के बारे में भी विस्तृत रिपोर्ट ली। इस अवसर पर एडीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसीयूटी प्रीति, सीएमजीजीए शिखा राणा सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


दस रुपये के सभी सिक्के मान्य
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेंद्र मल्होत्रा ने आमजन से अपील की कि जनता के बीच 10 रुपये के सिक्के की मान्यता के प्रति जो भी अफवाह फैली है यह पूर्णता: निराधार है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। 10 रुपये के सभी सिक्के पूरी तरह से मान्य हैं। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि जनता को ज्यादा से ज्यादा इस बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें