फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के हित में चलाई योजनाओं से राजबाला को आज मिलेगा स्टेट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाने के साथ, विद्यार्थियों के हित मेें चलाई सरकार की योजनाओं में बेहतर कार्य करने पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हरिसिंहपुरा की मुख्य अध्यापिका राजबाला को स्टेट अवार्ड मिलेगा। वीरवार को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ स्थित राजभवन में कार्यक्रम होगा। वहां राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजबाला को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। करनाल से केवल एक ही शिक्षिका हैं जिनका इस अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

शाम छह बजे फोन सुनते ही हुई उत्साहित
राजबाला को बुधवार शाम छह बजे विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का फोन आया। इस दौरान उन्होंने अवार्ड के लिए राजबाला को जानकारी दी। पानीपत के सेक्टर-13 में रहने वाली राजबाला के घर में तब से ही खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि फोन आने के बाद से बधाई देने के लिए भी लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। करनाल से चार मुख्य अध्यापकों ने इस अवार्ड के लिए आवेदन किया था। उसमें से केवल राजबाला का ही चयन हुआ है।
हर साल बढ़ाई स्कूल की छात्र संख्या
राजबाला ने इस स्टेट अवार्ड के लिए पहली बार आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अवार्ड के लिए तय सभी मानदंडों को पूरा किया था। पांच सालों में उन्होंने दो स्कूलों में मुख्य अध्यापिका के रूप में कार्य किया। हर वर्ष 30 से ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया। इसके अलावा उनके स्कूल में 8वीं कक्षा तक सभी बच्चों का परीक्षा परिणाम भी हर वर्ष शत-प्रतिशत है।
विज्ञापन

ब्यूटीफिकेशन में भी राजबाला का स्कूल प्रथम
राजबाला ने बताया कि उन्होंने मुख्य अध्यापिका रहते अपने स्कूल में हर्बल वाटिका तैयार की। 20 से ज्यादा वैरायटी के पौधे लगे हैं। स्कूल ब्यूटीफिकेशन में भी इस साल उनका स्कूल जिले में प्रथम रहा। सक्षम योजना के तहत 2018 में घरौंडा खंड को सक्षम बनाने में अहम योगदान पर वे डीसी से भी सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा शिक्षक दिवस पर वर्ष 2017 व 2018 में हुए खंड स्तरीय कार्यक्रम में भी उन्हें सम्मानित किया गया।
करनाल से की करियर की शुरूआत, अब करनाल आकर ही मिला सम्मान
राजबाला ने नवंबर 1989 में अपने टीचिंग करियर की शुरूआत मैथ टीचर के रूप में जीएसएसएस एहर पानीपत (उस समय करनाल जिले मे था एहर गांव) से की थी। इसके बाद जून 2013 में प्रमोट होकर वे गवर्नमेंट मिडिल स्कूल निजामपुर पानीपत में मुख्य अध्यापिका बनीं। अगस्त 2017 से वें जीएमएस हरिसिंह पुरा करनाल में बतौर मुख्य अध्यापिका कार्यरत हैं। करनाल से करियर की शुरूआत की, अब करनाल में ही मुख्य अध्यापिका बनने के बाद पहली बार वे स्टेट अवार्ड से नवाजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें