फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लंका लहन का मंचन देख दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री रामायण पाठक सभा की ओर से रामलीला भवन में किया जा रहा राम लीला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री रामायण पाठक सभा की ओर से रामलीला भवन में लंका दहन का मंचन किया गया। इस दौरान वीर हनुमान की राक्षसों से लड़ाई देखकर दर्शक रोमांचित हुए। श्री रामायण पाठक सभा के चेयरमैन नरेश गुप्ता, प्रधान रमेश गुप्ता और महासचिव प्रभात गुप्ता ने बताया कि जब श्रीराम की सेना समुद्र के किनारे पहुंच जाती है तो प्रभु श्रीराम रावण को अंतिम चेतावनी व सीता जी का हाल जानने के लिए हनुमान जी को लंका भेजते हैं, जब हनुमान जी समुद्र के ऊपर से जा रहे होते हैं तो आगे बढ़ने पर सुरसा हनुमान जी का रास्ता रोक लेती है।
अनुनय विनय के बाद भी बात न बनने पर सुरसा के मुख का फैलाव 32 योजन होते ही हनुमान जी सूक्ष्म रूप धर बाहर आ जाते हैं। सुरसा उनकी बुद्धि की प्रशंसा करने के साथ ही रामकाज पूर्ण करने का आशीर्वाद देती है। मच्छर रूप धारण कर लंका में प्रवेश करते ही सुरक्षा में तैनात लंकिनी उनका रास्ता रोकती हैं। उनके घूंसे के एक वार से ही लंकिनी मुख से खून उगल देती है। कुटिया से श्रीराम-श्रीराम की आवाज सुन हनुमान जी अंदर जाते हैं और सामने विभीषण को पाते हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण वेष हनुमान का परिचय पाते ही विभीषण प्रणाम करते हैं और माता सीता का पता बताते हैं। अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान सीता पर रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचार से व्यथित हो जाते हैं। इसके बाद हनुमान जी ने लंका के बाग को तहस नहस कर दिया तो उनको रावण दरबार में लाया जाता है वहीं अहंकारी रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। लेकिन पल भर में हनुमान जी रावण की लंका को जलाकर राख करते हैं।
विज्ञापन


मंच का संचालन योगेश गोयल ने किया, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, विनोद गर्ग, शिवम शर्मा, चन्दन गर्ग, प्रवीण कुमार, अनुज गुप्ता, सुमित, उमेश गुप्ता, पंकज गोयल, नरेंद्र बिंदल, अनिल शर्मा, दीपक गुप्ता, चंदन गर्ग, पंकज अग्रवाल ओर बृजभूषण अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें