फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सहारनपुर के ध्यानार्थ... शादी के 11 माह बाद जहर खाने से विवाहिता की मौत, तीन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

Mon, 12 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मृतक निशा का विवाह का फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र के बसताड़ा गांव में विवाहिता निशा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले मृतका ने पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। विवाहिता की शादी 11 माह पहले हुई थी। मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के भाई नरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनका जीजा रामनिवास लगातार बाइक और दहेज की मांग करता था। भाई की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सहारनपुर के शेखपुरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि निशा की शादी 15 फरवरी 2025 को बसताड़ा निवासी रामनिवास से हुई थी। नरेंद्र का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही निशा के पति रामनिवास, जेठ अशोक और जेठानी मीना परेशान करने लगे। आरोपियों ने कई बार निशा को घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। इसी के चलते उनकी बहन पांच माह से मायके में रह रही थी। वह 9 जनवरी 2026 को ससुराल बसताड़ा पहुंची थी। उन्हें सूचना मिली थी कि बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जब आकर देखा तो पता लगा कि निजी अस्पताल में बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि बहन को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस ने पति रामनिवास सहित जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जहर निगलने से पहले डायल 112 को दी सूचना, पुलिस पहुंची तो मिली बेहोश

शुक्रवार की रात को जहर खाने से पहले निशा ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निशा को अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहीं इसके बाद मधुबन थाना पुलिस को सूचना मिलने पर मधुबन थाना के सहायक निरीक्षक राममेहर व सिपाही राकेश अस्पताल पहुंचे और बयान के लिए डॉक्टर को लिखित अनुरोध दिया लेकिन डॉक्टर ने निशा को बयान देने के काबिल नहीं बताया। पुलिस को रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा सूचना मिली थी कि इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई है।

पांच माह बाद निशा पहुंची थी ससुराल

मृतका के परिजनों ने बताया कि बसताड़ा गांव में ससुराल पक्ष से झगड़ा होने के बाद पांच माह पहले ही निशा अपने मायके शेखपुरा गांव चली गई थी। नौ जनवरी को वो वापस सुसराल पहुंची पति रामनिवास ने अपने साले नरेंद्र को फोन करके कहा था कि निशा आ गई है। नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने जीजा को बोला कि उनकी बहन को मेहमान की तरह रख लो लेकिन उन्होंने रखने से मना कर दिया। इसके बाद निशा जबरदस्ती ससुराल में रुक गई। उन्हें बाद में बहन की मौत के बारे में ही जानकारी मिली। मामले को लेकर निशा ने पहले सहारनपुर के थाना सरसावा में शिकायत दी थी जिस पर 27 नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद घर बसाने के लिए 2-3 बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन


-

बसताड़ा गांव में विवाहिता निशा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर झगड़े और दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति रामनिवास, जेठ अशोक व जेठानी मीना के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

-गौरव पुनिया, थाना प्रभारी, मधुबन थाना, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें