असंध। संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा की बैठक रविवार को गुरु रविदास मंदिर वार्ड-1 में हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान रामकिशन सिवाच ने की। प्रधान रामकिशन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशान साहिब का चोला बदला गया। उन्होंने कहा की 31 जनवरी की रात्रि 9 बजे से सत्संग का आयोजन होगा। उसके बाद 10वीं व 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा और क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, एक फरवरी को गुरु रविदास महाराज की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। लंगर भी बरता जाएगा। बैठक में मन्नी राम, वकील साहब सिंह, दिलबाग सिंह, दिप्पा राम, राजपाल, पप्पू आदि मौजूद रहे। संवाद