फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल रोड पर गांव चौगामा में नहर के समीप सीआईए असंध की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ने गई टीम पर चारों आरोपियों ने गंडासी से हमला भी किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से गंडासी, एक पिस्तौल, कारतूस, एक तलवार व टॉर्च बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि असंध से कैथल रोड पर चौगामा के पास छोटी नहर के नजदीक चार युवक हथियारों के साथ जाने वाले वाहन चालकों से लूटपाट की कोशिश कर रहे हैं। इस पर सीआईए इंचार्ज रामफल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सिविल कपड़े में पुलिस टीम तैयार की। फिर राहगीर बनकर पुलिस टीम प्राइवेट गाड़ी में उपरोक्त स्थान पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों के नजदीक पहुंची तो चारों आरोपियों ने टॉर्च की लाइट दिखाकर पुलिस टीम की गाड़ी रुकवाई। फिर पुलिस की प्राइवेट गाड़ी ब्रेजा पर गंडासी से हमला करके शीशा तोड़ दिया। तभी पुलिस टीम ने आरोपी निकाश उर्फ सुच्चा वासी मर्दानहेडी असंध, मुल्तान वासी गांव चौगामा, सावन वासी गांव फफडाना और संदीप मसीह उर्फ राजा वासी वार्ड नंबर 4 असंध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई केस
वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सावन के खिलाफ वर्ष 2016-17 व 2018 में चोरी के पांच मामले थाना असंध व सिविल लाईन करनाल में दर्ज हैं। वहीं आरोपी निकाश के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना असंध में एक मामला मारपीट कर स्नैचिंग करने का, आरोपी संदीप के खिलाफ थाना असंध में वर्ष 2016 में एक मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें