माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स हरियाणा और जिला एथलेटिक्स संघ करनाल के संयुक्त तत्वाधान में 14 और 15 मई को आयोजित हुई दो दिवसीय 12वीं सीनियर और 11वीं जूनियर एथलेटिक्स मीट में कर्ण नगरी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक सहित 11 पदक जीते। वहीं प्रतियोगिता में भिवानी और हिसार के एथलीटों का दबदबा रहा। भिवानी ने नौ स्वर्ण सहित 21 और हिसार ने छह स्वर्ण सहित 22 पदक अपने-अपने जिलों के नाम किए। 400 मीटर दौड़ में करनाल के अमन, सौ मीटर दौड़ में गोविंद और लांग जंप में कीर्ति ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक सतीश ने खिलाड़ियों को और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
सीनियर वर्ग के पदक विजेता 10 से 14 जून को तमिलनाडु (जेएलएन स्टेडियम चेन्नई) में होने वाली 61वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेक्टिस प्रतियोगिता और जूनियर वर्ग के पदक विजेता दो से 14 जून को गुजरात (नादियाड़) में होने वाली 20वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन कप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में योगदान देने वालों का धन्यवाद दिया। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर वर्ग के पदक विजेता
: 400 मीटर दौड़ में अमन (करनाल) स्वर्ण, अनूप कुमार (भिवानी) ने रजत और अमित कुमार (भिवानी.) कांस्य।
: 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में किरण पहल (सोनीपत) स्वर्ण, दीपांशी (रोहतक) ने रजत और निशा (हिसार) कांस्य।
: 800 मीटर दौड़ में मंजीत (हिसार) स्वर्ण, देवेंदर (सोनीपत )ने रजत और सत्यदेव ( पलवल) कांस्य।
: 800 मीटर महिला वर्ग में रेखा (पानीपत) स्वर्ण, प्रियंका (महेंद्रगढ़) ने रजत और दिव्या तिवारी (फरीदाबाद) कांस्य।
: 5000 मीटर दौड़ में शुभम सिंह (रोहतक) स्वर्ण, सूरज (सोनीपत) रजत और मोहित पानू (करनाल ) कांस्य।
: 5000 मीटर महिला वर्ग में पूजा (सिरसा) स्वर्ण, खुशबू (भिवानी) रजत और दीक्षा (हिसार) कांस्य।
: 3000 मीटर स्टेपल चेज में रोहित वर्मा (रेवाड़ी) स्वर्ण, अंकित (रोहतक) रजत और सुमित (रोहतक) कांस्य।
: 3000 मीटर स्टेपल चेज में प्रमिला (हिसार) स्वर्ण, चंचल (गुरुग्राम) रजत और सविता रानी हिसार) कांस्य।
: ट्रिपल जंप में रोहित कुमार (फतेहाबाद) ने स्वर्ण, जतिन ढिंचक (पानीपत) रजत और विकास (रोहतक) कांस्य।
: ट्रिपल जंप में महिला वर्ग में रेणू (भिवानी) ने स्वर्ण, हिमांशी दहिया (करनाल) रजत और मोनिका (फतेहाबाद) कांस्य।
: लांग जंप में अता साजिद (फरीदाबाद ) स्वर्ण, अजय शर्मा (सोनीपत) रजत और मनोज (रोहतक) कांस्य।
: लांग जंप में कीर्ति (करनाल) स्वर्ण, श्रीदुर्गा (भिवानी) रजत और राखी (यमुनानगर) कांस्य।
: शाट पुट इवेंट में योगिता (भिवानी) स्वर्ण, अंजलि (भिवानी) रजत और कीर्ति (कैथल) कांस्य।
: हैमर थ्रो में रेणू चिकारा (सोनीपत) स्वर्ण, ज्योति (झज्जर) रजत और संजीता (झज्जर) कांस्य।
: 10000 मीटर दौड़ में पूजा (सिरसा) ने स्वर्ण, प्रगति (चरखी दादरी) रजत और दिव्यंका (यमुनानगर) ने कांस्य।
: 10000 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में अंकित देशवाल (पानीपत) स्वर्ण, राजू (जींद) रजत और सुनील कुमार (फरीदाबाद) कांस्य।
: डिस्कस थ्रो में सुनीता (भिवानी) स्वर्ण, तनुजा (रोहतक) रजत और रिंकू (फतेहाबाद) कांस्य।
: 100 मीटर दौड़ में प्रीति (हिसार) ने स्वर्ण, हिमांशी मलिक (रोहतक) रजत और सोनिया (जींद) कांस्य।
: 110 मीटर हर्डल दौड़ में मोनिका (चरखी दादरी) स्वर्ण, पल्लवी (भिवानी) रजत और रितिका (हिसार) कांस्य।
: हैप्टथलान इवेंट में सोनू कुमारी (चरखी दादरी) स्वर्ण, तनु (हिसार) रजत और काजल (करनाल) कांस्य।
: 1500 मीटर दौड़ में पूनम (रोहतक) स्वर्ण, पूजा (रोहतक) रजत और नितिन (हिसार) कांस्य।
लड़की में सिम्मी (भिवानी) स्वर्ण, भतेरी हिसार रजत और मोनिका (चरखी दादरी) कांस्य।
जूनियर वर्ग के पदक विजेता
: 1500 मीटर दौड़ में इशु सोलंकी (गरुग्राम) ने स्वर्ण, सुखचैन (कैथल) रजत और यशवीर (फरीदाबाद) कांस्य।
: लांग जंप में भूपेंदर (हिसार) ने स्वर्ण, संदीप कुमार (करनाल) रजत और रवि विश्नोई (हिसार) कांस्य।
: 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद) स्वर्ण, पंकज (भिवानी) रजत और परवीन (भिवानी) कांस्य।
: डिस्कस थ्रो में निर्भय (भिवानी) स्वर्ण, वजीर (सोनीपत) रजत और प्रशांत मलिक (सोनीपत) कांस्य।
: 100 मीटर दौड़ में गोविंद (करनाल) स्वर्ण, संजीव ( भिवानी) रजत और नुजरत (यमुनानगर) कांस्य।
: पोलवाल्ट में अनुज (सोनीपत) स्वर्ण, सुनील (भिवानी) रजत और सन्नी (सोनीपत) कांस्य।
: डैक्थलान इवेंट में सुनील (कैथल) स्वर्ण, अमित (चरखी दादरी) रजत और कमल (सोनीपत) कांस्य।
: 200 मीटर दौड़ में अंकुश (पानीपत) स्वर्ण, अंकित (पानीपत) रजत और हर्ष दीक्षित (पानीपत) कांस्य।
: 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में किरण पहल (सोनीपत) स्वर्ण, निशा (हिसार) रजत और हिमांशी मलिक (रोहतक) कांस्य।
: 5000 मीटर दौड़ में गगन (पंचकूला) स्वर्ण, करमवीर यादव (महेंदरगढ़) रजत और रिंकू (फरीदाबाद) कांस्य।
: 3000 मीटर स्टेपल चेज में धरमेंद्र (झज्जर) स्वर्ण, अजय (भिवानी) रजत और कपिल (रोहतक) कांस्य।
: ट्रिपल जंप में मोहम्मद अता साजिद (फरीदाबाद) स्वर्ण, छोटू (पंचकूला) रजत और तुषार (झज्जर) कांस्य।
: डिस्कस थ्रो में राहुल (यमुना नगर) स्वर्ण, साहिल (करनाल) रजत और अजय कुमार (भिवानी) कांस्य।
: 10000 मीटर वाक रेस में दीपेंद्र (हिसार) स्वर्ण, दीपांशू (झज्जर) रजत और राम मोहन (चरखी दादरी) कांस्य।
: 3000 मीटर दौड़ में बलजीत (महेंदरगढ़ ) स्वर्ण, सौरव राठी (झज्जर) रजत और रामनिवास (पंचकूला) कांस्य।
: शाट पुट इवेंट में संयम (रोहतक) स्वर्ण, सावन (रोहतक) रजत और कुणाल कौशिक (चरखी दादरी) कांस्य।
: 400 मीटर दौड़ में दीपक (सोनीपत) स्वर्ण, दीपक सिंह (झज्जर) रजत और किरोड़ीवाल अंकुश (पानीपत) कांस्य।
: डेक्थलान इवेंट में कुणाल (महेंदरगढ़) स्वर्ण, सौरव (भिवानी) रजत और अजय (हिसार) कांस्य।
: हैमर थ्रो में विनीत (सोनीपत) स्वर्ण, नीरज (रोहतक) रजत और नरेश कुमार (भिवानी) कांस्य।
: 100 मीटर दौड़ में अंकित (पानीपत) स्वर्ण, रोहित (पानीपत) रजत और डिकोस्टा (गुरुग्राम) कांस्य।
: 800 मीटर दौड़ में संजीत बल्हारा (रोहतक) स्वर्ण, साहिल रोहतक (रोहतक) रजत।
: महिला वर्ग में सिम्मी (भिवानी) स्वर्ण, आशा (जींद) रजत और मोनिका (चरखी दादरी) कांस्य।
: जूनियर पुरुष वर्ग में विकास भिवानी स्वर्ण, गौरव (रोहतक) रजत और अंकुश देशवाल (पंचकूला) कांस्य।
: जूनियर लड़की वर्ग में तमन्ना (जींद) स्वर्ण आकांक्षा (जींद) रजत और शिवानी (रोहतक) कांस्य पदक।