फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 25 दिन में पकड़े 136 बिजली चोर, 56 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम के तमाम प्रयास के बावजूद शहर व गांवों में बिजली चोरी जारी है। लोग रात को घरों के आगे से गुजर रही तारों पर कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इस माह 25 दिनों में 18 सब डिविजनों से 136 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
इनमें 30 लोग कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए, इन पर करीब 56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभी भी लोगों पर बिजली निगम का 18 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

वहीं अप्रैल माह में 183 चोरी के मामले सामने आए थे जिन पर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली निगम व विजिलेंस ने शहर व गांवों में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है।
बिजली चोरी के सबसे ज्यादा मामले असंध डिवीजन 53 व सब अर्बन डिवीजन दो से 45 व सब अर्बन वन डिवीजन एक से 30 और सिटी डिवीजन से 18 मामले दर्ज किये गए हैं। बिजली निगम की टीम किसी को बिजली चोरी करते पकड़ लेती है तो तुरंत वीडियोग्राफी की जाती है। इसके बाद जुर्माना न भरने पर एफआईआर दर्ज होती है।
विज्ञापन

जनवरी से अप्रैल तक पकड़े थे 8348 बिजली चोर ः बिजली निगम व विजिलेंस की ओर से अलग-अलग सब डिवीजनों में छापा मारकर जनवरी से अप्रैल माह के अंत 8348 बिजली चोर पकड़े गए थे। इनमें सबसे ज्यादा घरेलू कनेक्शन के 4924 व एनडीएस (गैर घरेलू आपूर्ति) में 1119 मामले पकड़े गए। 2305 मामले औद्योगिक क्षेत्र से आए। वहीं कुछ मामले ऐसे आए जो बिजली कनेक्शन अलॉट न होने के कारण चोरी से बिजली चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें