फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एवरेस्ट पर झंडा फहराने वाले आर्यन, ऐनाया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर माउंट एवरेस्ट पर झंडा फहराने वाले आर्यन, ऐनाया व उनके अभिभावकों को करनाल क्लब में सम्मानित किया गया। दोनों को स्मृति चिह्न देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। समाजसेवी डाॅ. बलदेव सिंह बरियार ने कहा कि साहसिक कदम उठाने वाले दोनों बच्चे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। समाज को बदलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि सोच मायने रखती है।
उन्होंने कहा कि आर्यन व ऐनाया ने नशे के खिलाफ एक संदेश दिया कि नशा वह धीमा जहर है जो अपने साथ-साथ पूरे परिवार को खत्म कर देता है। नशा एक सामाजिक अभिशाप है जिसे हमें जड़ से खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इन बच्चों को नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल होने का न्योता दिया था। अब ये बच्चे प्रदेश व देश भर में जाकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने में लगे हैं, ताकि नशे जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सके। इस मौके पर कुलवंत सिंह, हरविन्द्र सिंह, नीटू मान, जानपाल, हरदयाल वडैच, गुलाब सिंह संधू, अंकित राणा, पूर्व सरपंच महल सिंह डाचर, पूर्व सरपंच जसबीर, पूर्व नपा चेयरमैन शैलेंद्र चौहान, सूबे सिंह गोंदर, बूटा सिंह थोथड़, सरपंच प्रतिनिधि नवाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले भी फतह कर चुके कई चोटियां
आर्यन महज आठ साल की उम्र में देश की कई ऊंची चोटियों पर झंडा लहरा चुका है। इसमें हरियाणा की प्रो पिक चोटी, शिवालिक रेंज की चूड़धार चोटी, मनाली की 14,100 फीट ऊंची भृगु लेक चढ़ाई और खारदुंगला दर्रे पर झंडा पहराया। वहीं एनाया जिम्नास्टिक में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। वह भी माउंट एवरेस्ट पर झंडा फहरा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें