फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुकर्म और हत्या के आरोपी को दबोचा

Wed, 24 May 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने युवक के गुप्तांग में डाला था पेन, पुलिस ने आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुकर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को घरौंडा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी ने अप्रैल में अपने ही दाेस्त के साथ कुकर्म किया था और उसके गुप्तांग में पेन डाल दिया था। युवक की आंतें फटने के कारण दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी मृतक युवक के पिता पानीपत में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित ने घरौंडा थाने में मामला दर्ज कराया था कि 26 अप्रैल 2023 को उसके पास सूरज नामक लड़के का फोन आया था। कहा कि हमने आपके लड़के को फिट कर दिया है। उसको लेकर चले जाओ। मौके पर पिता पहुंचा तो उसका बेटा बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। बेटों आरोपी सूरज और उसके अन्य दोस्तों ने चोट मार रखीं थी। उसने बेटो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म करने और गुप्तांग में मार्कर पेन डालने से चोट लगने की वजह से आंतें फटने और ज्यादा खून के बहने से मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद किया कुकर्म
आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि वह दोनों दोस्त थे। जो कि सोलर पैनल लगाने का काम करते थे। सोनू का आरोपी के मकान घरौंडा में आना-जाना था। आरोपी सूरज ने 26 अप्रैल को दोस्त को अधिक शराब पिला दी। इसके बाद आरोपी ने रात के समय मौका पाकर दोस्त के साथ कुकर्म किया और उसके गुप्तांग में मार्कर पेन डाल दिया। इसके बाद से ही युवक को दिक्कत होनी शुरू हो गई थी। इस पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें