संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-13 स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा तक के 125 छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान सतत कृषि में सोहना के अरमान तो हरित ऊर्जा में निसिंग मॉडल स्कूल की ख्वाहिश ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर गणित और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने वर्षा जल संग्रहण, प्राकृतिक खेती, स्वास्थ्य और सफाई, सतत कृषि, उभरती प्रौद्योगिकी, वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विभिन्न मॉडलों के बेहतरीन 125 मॉडल प्रस्तुत किए। डीईओ रोहताश वर्मा और डीईईओ ज्योत्सना मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक वर्मा, एपीसी पवन, विपिन कुमार, मीडिया समन्वयक दलीप सिंह, हरीश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
- प्रथम रहे बच्चे
उभरती प्रौद्योगिकी में मॉडल स्कूल निसिंग का गगन
मनोरंजक गणित मॉडल में रंभा की तमना
स्वास्थ्य और सफाई में डबकौली की गुंजन
जल प्रबंधन में मॉडल स्कूल तरावड़ी के आर्यन