फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24. खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के विरोध में आढ़तियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खाद्य पदार्थों पर लगाई गई पांच प्रतिशत जीएसटी के विरोध में शनिवार को इंद्री अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक हड़ताल की। आढ़तियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के कारण छोटे व्यापारियों व किसानों को काफी नुकसान होगा। इससे किसानों की कमर टूट जाएगी।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ईश्म सिंह कंबोज ने कहा कि अनाज मंडी में सैकडों आढ़त की दुकानें हैं। गेहूं और धान के सीजन के दौरान मंडी में करोड़ों रुपयों का लेन-देन होता है। यह जीएसटी लगने से प्रभावित हो जाएगा। इसके अलावा जीएसटी लगने से किसान की फसल को व्यापारी कम कीमत पर खरीदेगा। इसके साथ ही जीएसटी का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि जीएसटी के निर्णय को वापस लिया जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान समय सिंह कंबोज, आढ़ती बालकिशन लांबा, पृथ्वी राज, हरपाल सिंह और तारा चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें