पुलिस की गिरफ्त में लक्ष्य की हत्या करने वाला आरोपी। प्रवक्ता
करनाल। पुरानी रंजिश में लक्ष्य की हत्या के मामले में सीआईए-3 की टीम ने एक और आरोपी गांव कमालपुर रोड़ान माजरा निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्तूबर को लक्ष्य अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में पुराना बस अड्डे के पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों, चाकुओं और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 15 अक्तूबर को फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान लक्ष्य की मौत हो गई।
पहले पांच आरोपी हो चुके गिरफ्तार
लक्ष्य की मौत के बाद थाना शहर करनाल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अमन की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद सीआईए-3 की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। सीआईए-3 प्रभारी अजेय कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।