फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलहेडा में रेत खनन पर दो गुट भिडे़

Fri, 07 Feb 2014 12:02 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा के गांव बलहेडा में रेत खनन पर बुधवार रात दो पक्षों में जमकर गंडासियां और तलवारें चलीं। घटना में दोनाें पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 उन्हें उपचार के लिए घरौंडा के राजकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षाें के घायलों को करनाल के ट्रामा में रेफर कर दिया। इस मामले में घरौड़ा पुलिस ने एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षाें के घायल अपने-अपने खेत से अवैध रूप से रेत खनन और एक-दूसरे पर हमला कर घायल करने का आरोप लगा रहे हैं।

हमले में घायल जावेद ने आरोप लगाया कि उसके खेत यमुना में पड़ते हैं। बुधवार रात वह अपने खेत में था, इसी दौरान तीन पुलिस कर्मियों के साथ करीब 15 लोग दो जेसीबी और तीन ट्रकों सहित उसके खेत में घुस गए। जब जावेद ने उनसे खेत में आने का कारण पूछा तो उन्हें खेत से रेत भरने की बात कही।
विज्ञापन


जावेद ने बताया कि उसके मना करने पर सभी लोगाें ने उस पर तलवार और गंडासियों से हमला कर दिया। इसी बीच जावेद को बचाने आए हाबिद और मतलूब पर भी हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए।

जावेद का आरोप है कि उन्हें घायल करने के बाद खनन माफिया उसके खेत से तीन ट्रक रेत भर कर ले गए। जावेद का आरोप है कि कोसर, महताब, आर्यन, गुस्तगील, रिजवान, परवेज, शिफाक्त अली, जाकिर, मुस्तगील अमजद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे पक्ष के कोसर अली का आरोप है कि अमजद और मेहरबान अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी जावेद, सबदर, अफसर, परवेज, काला, हामिद, लाल, मतलूब, हारुण अपने साथियों सहित उसके खेत में पहुंचे। कोसर ने बताया कि जावेद उसके खेत से रेत भरने के लिए अपने साथ दस ट्रक भी लाया था। जब उन्हें रेत भरने से रोका गया तो उन्होंने तलवारों व गंडासियों से हमलाकर अमजद और मेहरबान को घायल कर दिया। दोनों का ट्रामा में उपचार चल रहा है।

वहीं, वीरवार को घायलों का हालचाल जानने के लिए घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान भी अस्पताल में पहुंचे।
पुलिस ने मामले में जावेल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें