फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रमाणपत्रों से जातिसूचक शब्द हटाने की सिफारिश पर रोष

विज्ञापन
श्री रविदास मंदिर सदर बाजार में आयोजित बैठक में जानकारी देती एडवोकेट सोनिया तंवर और अमित तंवर।
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा सरकार के प्रमाणपत्रों में एक समाज का जातिसूचक शब्द हटाकर मेघवाल किए जाने की सिफारिश के विरोध में समाज ने आंदोलन की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। रविवार को गुरु रविदास मंदिर में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें 12 सितंबर को फव्वारा पार्क में प्रदेश स्तरीय विरोध सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से सरकार तक समाज की आपत्ति और मांग लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, 23 अगस्त को रेवाड़ी के बावल में मेघवाल समाज के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार के प्रमाणपत्रों से जातिसूचक शब्द बदलकर मेघवाल शब्द किए जाने के संबंध में केंद्र सरकार को सिफारिश करने की बात कही थी। इस घोषणा के बाद समाज के लोगों में नाराजगी है।

बैठक में अधिवक्ता सोनिया तंवर ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान से जुड़े नाम में बदलाव केवल प्रशासनिक स्तर पर नहीं किया जाना चाहिए। समाज की भावनाओं, इतिहास और पहचान को ध्यान में रखना जरूरी है। बैठक में तय किया गया कि 12 सितंबर के सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और युवा शामिल होंगे। इस बैठक में एडवोकेट सोनिया तंवर, एडवोकेट अमित तंवर, एडवोकेट मान सिंह, एडवोकेट रूबी, चौधरी उदय सिंह मुंडे, सुरेंद्र प्योंत, प्रदीप, गुलशन, रोहतास, कुलदीप, संजीव, कृष्ण, सुनील कुमार और चंदेश सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें