फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। नगर पालिका कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मियों की हड़ताल रविवार को 25वें दिन में प्रवेश कर गई। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा इंद्री के अध्यक्ष बुधराम और प्रधान रजनीश ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता, अनदेखी और कर्मचारियों पर बढ़ते दमन के चलते हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संघ का आरोप है कि वेतन और कार्य-परिस्थितियों से जुड़ी मांगों पर नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। संसाधनों की कमी और सरकारी उपेक्षा के कारण शहर में गंदगी के ढेर लग चुके हैं। संघ के सचिव सुरजात सिंह ने प्रशासन से तत्काल संवाद स्थापित कर मांगों को पूरा करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा। हड़ताल में मलकीत सिंह, जय कुमार, संजीव, ओमप्रकाश, राजीव राठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें