फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक बातचीत नहीं तब तक जारी रहेगी आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। यूनियन ने एलान किया है कि जब तक दोबारा लंबित मांगों पर सरकार बातचीत नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार द्वारा हड़ताल तुड़वाने के प्रयासों की निंदा भी की गई। पांच जनवरी को करनाल में राज्य स्तरीय रैली होगी। इस दौरान प्रदेश भर से आईं आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर सीएम आवास का घेराव भी करेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 24वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सुबह ही लघु सचिवालय के समक्ष कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया। वहीं दोपहर बाद रोष मार्च निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की व संचालन मंजू बवेजा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील गुर्जर, अंकित राणा, कामरेड जगमाल सिंह, सीटू उपप्रधान ओपी माटा व जिला प्रधान सतपाल सैनी, सचिव जगपाल राणा व जोगा सिंह विशेष रूप से पहुंचे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्कर व हेल्पर के लिए 2018 में जो घोषणाएं की थी, वे आज तक लागू नहीं हुई। महंगाई भत्ता केवल एक बार दिया गया जबकि उसके बाद पांच किश्त बकाया है। केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2018 में घोषित वर्कर की बढ़ोतरी के 1500 रुपये व हेल्पर के 750 रुपये आज तक नहीं दिए गए। वर्कर्स से सुपरवाइजर की पदोन्नति नहीं की जा रही। इस अवसर पर सुमित्रा, वेदवति, कमलेश, मधु, शालू, वर्षा, कमला और सुमन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें