फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में 94 खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रदेश में पांच से 14 फरवरी के बीच प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए प्रदेश के पांच जिलों में वीरवार से सात खेलों के प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर के लिए विभिन्न जिलों से फुटबाल और वॉलीबाल के खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कुछ खिलाड़ी अन्य प्रतियोगिताओं में होने के कारण पहले दिन नहीं पहुंच सके। खेल विभाग की ओर से फुटबाल मैदान के चारों ओर नेट लगाने का काम भी देर शाम तक जारी रहा। कर्मचारी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था में जुटे रहे। महिला खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम कांबोज धर्मशाला में तो वहीं पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम पंचायत भवन में किया गया है।
विज्ञापन

फुटबाल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का दारोमदार भिवानी के दीपक हुड्डा, रेवाड़ी के चरण सिंह, अंबाला के विश्वजीत, पानीपत के शक्ति अविनाश, करनाल के अमित कुमार और पुनीत कनयान और महिला प्रशिक्षक पलवल की पूजा, सोनीपत की विपुल रानी, नेतृत्व में पूर्ण होगा।
वॉलीबाल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का दारोमदार पंचकूला के रमेश कुमार, कैथल के कर्मवीर, गुरुग्राम के ललित कुमार, करनाल के अश्वनी कुमार, करनाल के भूपेंद्र और महिला प्रशिक्षक पंचकूला की करुणा, कुरुक्षेत्र की रजनी, सोनीपत की सुनीता के नेतृत्व में होगा।
विज्ञापन

मेजबान खेल विभाग भी मुस्तैद हो गया है। इसी क्त्रस्म में महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 30 दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रदेश के पांच जिलों में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
बाक्स
किस खेल में कितने खिलाड़ी
-करनाल के कर्ण स्टेडियम में फुटबाल और वॉलीबाल के 56 और 38 खिलाड़ी, हिसार के महाबीर स्टेडियम में खो-खो और हैंडबाल के 36 और 61 खिलाड़ी, गुरुग्राम के नेहरु स्टेडियम में बास्केटबाल के 48 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। इसके अलावा रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में कबड्डी में 56 खिलाड़ी व कुरुक्षेत्र के मार्कंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में 72 हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर जिला खेल एवं युवा कार्यक्त्रस्म अधिकारी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें