फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लाडवा निवासी अमन की चाकू मारकर हत्या के मामले में सीआईए-3 की टीम ने एक और आरोपी न्यू बहादुर चंद कॉलोनी निवासी कृष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे भैनी खुर्द से काबू किया। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-3 प्रभारी अजय ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम लाडवा निवासी अमन को उसका दोस्त रमन घर से बुलाकर करनाल लेकर आया था। करनाल में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अमन के पिता राजकुमार ने 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर थाना शहर करनाल में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-3 और सदर बाजार चौकी की संयुक्त टीम ने 25 अक्तूबर को आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया था जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया था। जतिन से पूछताछ के दौरान कृष की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी करन गोयल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान कृष से पूछताछ कर हत्या में उसकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें