फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घोड़ी चराने गए युवक पर पांच लोगों ने किया हमला, हाथ-पैर में फैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। क्षेत्र के गांव मुखाला में घोड़ी चराने गए 25 वर्षीय सावन पर पांच लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। उसके दोनों हाथ और दोनों पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुखाला निवासी सावन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई दिनेश के साथ सोमवार शाम करीब 3:30 बजे शेरगढ़-निठोड़ी पुल के पास खाली खेतों में घोड़ियां चरा रहा था। इसी दौरान गांव का कर्मबीर बुलेट बाइक पर वहां से गुजरा। बाइक रोककर दोनों भाइयों की मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बात पर कहासुनी हुई। सावन ने कर्मबीर की बाइक की चाबी निकाल ली लेकिन बहस के बाद वापस कर दी। इसके बाद कर्मबीर वहां से चला गया।
विज्ञापन

सावन के अनुसार, कुछ देर बाद कर्मबीर चार अन्य लोगों के साथ कार में मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीन लोगों के पास लोहे की रॉड और दो के पास डंडे थे। दिनेश वहां से भाग निकला जबकि पांचों ने सावन की पिटाई की। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं और चारों हाथ-पैर टूट गए।
विज्ञापन

परिजन पहले उसे इंद्री के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में करनाल रेफर किया गया। इंद्री थाना प्रभारी धर्मबीर के अनुसार, पुलिस ने कर्मबीर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें