फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरफनमौला सुमित बेनीवाल का दिल्ली टीम में चयन

Sun, 02 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के हरफनमौला खिलाड़ी सुमित बेनीवाल का दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के लिए चयन हुआ हैं। बेनीवाल जल्द ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में पांडिचेरी की टीम के खिलाफ मैच में दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे। हरियाणा से दिल्ली टीम में जगह पाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व सुमित नरवाल एवं नवदीप सैनी को भी यह मौका मिला है।
विज्ञापन

असंध के दुपेडी गांव निवासी सुमित आईपीएल खिलाड़ी सुमित नरवाल की ओर से संचालित अकादमी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कोच सुमित नरवाल ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों को ही रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिलता है। रणजी में चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया है जो जिला, राज्य और फिर जोनल स्तर के प्रदर्शन पर आधारित है। सबसे पहले खिलाड़ियों को अपने जिले की वरिष्ठ टीम में अच्छा प्रदर्शन करना होता है, जिसके बाद उन्हें राज्य क्रिकेट बोर्ड के ट्रायल के लिए चुना जाता है। जिला और राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जोनल ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलता है। इन ट्रायलों में सफल होने पर, खिलाड़ियों को एक महीने के अंतिम कैंप के लिए चुना जाता है, जहां उनकी फिटनेस और कौशल का मूल्यांकन किया जाता है और अंततः रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें