फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-12 के पार्क में गंदगी का ढेर

Sun, 02 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सेक्टर-12 में स्थित पार्क में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बड़ी-बड़ी घास भी उगी हुई है। इनमें कई जीव और मच्छर भी छुपे रहते हैं। ऐसे में यहां सैर करने आने वाले लोगों को बीमारी का खतरा भी है। यहां बनी हुई ओपन एयर जिम में भी एक महीने से कुछ मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायत देने के बाद भी इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें