फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के 50 आयु वर्ग में अजय और रमन जीते

विज्ञापन
Ajay and Raman won in the 50 age group of badminton
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बैडमिंटन लवर्स क्लब की ओर से बी-24 बैडमिंटन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय तीसरी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन करीब 19 मुकाबले देखने को मिले। जिसमें 50 आयु वर्ग में रमन और अजय की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमंत और तवीश की जोड़ी को शिकस्त दी। वहीं, 75 आयु वर्ग में विशाल और रमन की जोड़ी ने मोहित बंसल और ध्रुव गर्ग को हराया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर अतिथि पहुंचे एडवोकेट प्रदीप चीमा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अकादमी के संस्थापक नरेंद्र कुकरेजा व रवि भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पानीपत, घरौंडा, करनाल और कुरुक्षेत्र के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पीसी तिवारी, राजेश डुडेजा, मोहित बंसल, ज्ञान सागर आहूजा, एसी पूरी, राजेंद्र मोहन, आरके शर्मा व मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल परिणाम
50 आयु वर्ग, विजेता रमन और अजय, उपविजेता हेमंत-तवीश
55 आयु वर्ग, विजेता अभिषेक, लव गोयल, उपविजेता शरवन-विकास
60 आयु वर्ग, विजेता अभिषेक, अमित, उपविजेता स्वर्ण-अजय
65 आयु वर्ग, विजेता हिमांशु, मास्टर राजेश, उपविजेता अमन-संजय
75 आयु वर्ग, विजेता विशाल और रमन, उपविजेता मोहित-ध्रुव गर्ग
वहीं, क्लब के लीग मैच में मोहित विजेता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें