फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन की राख बहाने गया युवक नहर में डूबा

Tue, 12 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक भाई की आत्मिक शांति के लिए करवाए गए छमाही हवन की राख बहाने के लिए दिल्ली ब्रांच नहर पर पहुंचे गांव बालरांगड़ान निवासी शीशपाल भी पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। वहीं ग्रामीणों ने नहर में पानी कम कराने के लिए पानीपत असंध मार्ग पर जाम भी लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मूनक थाना पुलिस ने ग्रामीणों का नहर में पानी कम करवाने का आश्वासन दिया। बाद में देर रात को ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव बालरांगड़ान निवासी शीशपाल सोमवार को देर शाम अपने मृतक भाई की आत्मिक शांति के लिए करवाए गए छमाही यज्ञ की राख बहाने के लिए दिल्ली ब्रांच नहर पहुंचा था। जैसे ही वह राख बहाने के लिए नहर में उतरा तो पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब ग्रामीणों का इसका पता चलता सैकड़ों युवा उसकी तलाश के लिए नहर पहुंचे। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते कोई भी नहर में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

ग्रामीणों ने नहरी विभाग के अधिकारियों को पानी कम करवाने की मांग भी की, लेकिन जब प्रशासन से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आक्रोशित ग्रामीणों ने असंध पानीपत रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मूनक थाना पुलिस ने पानी कम करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें