फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद शहर में रहा अलर्ट

Sun, 03 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पंजाब प्रांत के जिला पठानकोट में सेना के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी सिलसिले में पुलिस द्वारा दिनभर शहर के चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई तथा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाकर यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। अस्पताल, लघु सचिवालय व अन्य स्थानों पर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान पंकज नैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का टाइट करने के साथ ही यूपी बार्डर व साथ लगते अन्य जिलों से शहर में आने वाले रास्तों पर भी नाकेबंदी कर आने जाने वाले लोगों व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस द्वारा आसपास के जिलों से शहर में आने वाली सड़कों, खासकर मेरठ रोड व कुंजपुरा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। एसपी पंकज नैन ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही संदिग्ध सामान और लोगों की चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें