फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं का मन मोह गए मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के भक्तिमय माहौल में लोगों के बीच पहुंचकर शिवपूजा कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों के मन को भी मोह गए। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कर्ण गेट बाजार पहुंचे जहां हजारों शिवभक्त मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने यहां पुराने सराफा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना व आरती की। इसके बाद लोगों को शिवरात्रि का प्रसाद बांटा। वहीं पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने कई दुकानों पर रुककर व्यापारियों का हालचाल जाना। व्यापारी नेता किशोर नागपाल के जूस सेंटर पर रुककर जूस का लुत्फ भी लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर्ण गेट पहुंचे तो यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, महाशिवरात्रि की मुख्य शोभायात्रा यहां पहुंचने वाली थी। सबसे पहले वे प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे तो वहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा व आरती की। यहां से कर्णगेट पर बने मंच पर पहुंचे। यहां लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया। मंदिर से कर्णगेट तक पैदल आने-जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने भारी भीड़ होने के बावजूद दुकानों पर रुककर दुकानदारों का हालचाल पूछा। व्यापारी किशोर नागपाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब सीएम बाजार में इस तरह आए हों, इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाजार में आए हैं और व्यापारियों से मिले हैं। लेकिन उनका आज का अंदाज लोगों के दिलों को छू गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व पार्षद सुदेश गुलाटी व नरेंद्र पंडित के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर किया शोक प्रकट किया। शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना दी। उनके साथ सांसद संजय भाटिया, मेयर रेनू बाला गुप्ता, निर्मला बैरागी, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, कृष्ण लाल तनेजा, पार्षद युद्धवीर मित्तू सैनी, पार्षद वीर विक्रम कुमार, राकेश गुलाटी, जगदीप गुलाटी, अमनदीप गुलाटी आदि कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जगमोहन आनंद को कार्यभार गृहण कराया
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे पहले सुबह लघु सचिवालय पहुंचे, यहां उन्होंने नवनियुक्त मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद को पदभार ग्रहण करवाया। उन्होंने कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं का मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। जगमोहन ने कहा कि वे मीडिया और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे
सीएम साहब, मेरी पत्नी की किडनी खराब है
मुख्यमंत्री ने तत्काल उपायुक्त को फाइल तैयार कर भेजने के दिए निर्देश
करनाल। सीएम साहब, मेरी पत्नी की किडनी खराब है, इलाज के लिए मदद कीजिए, यह बात पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कलवेड़ी गांव के खुशीराम वाल्मीकि ने कही तो मुख्यमंत्री ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए कि इनकी फाइल तैयार कर चंडीगढ़ भेजें ताकि मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जा सके। जनसुनवाई के दौरान कई लोगों ने छोटे-छोटे झगड़ों को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री बोले पड़ोसियों के साथ झगड़ना ठीक नहीं होता। आपस में प्रेम प्यार से रहना चाहिए। फिर भी कोई नाजायज परेशान करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
कांग्रेसी बोले-सीएम, साहब जो कार्य हुए उनके लिए धन्यवाद
करनाल। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर एचएसआईडीसी के रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू कराने, संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा के लंबित कार्यों के लिए ग्रांट मंजूर करने की मांग की। इन्हीं मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। एचएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन को लेकर दो माह पहले वह भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले थे, जो काम हो गए थे, उसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी किया। मौके पर रोहित जोशी, दया प्रकाश, प्रभु दयाल, दिनेश बंसल, भारत भूषण, दिलीप कुमार, हुकुम चंद, राव इंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें