फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 20 घंटे बाद परिजनों ने उठाया गार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सालवन-असंध मार्ग पर दुपेड़ी गांव के पास झाड़ियों में मिले सुरक्षा गार्ड अंकित शर्मा (26) का शव पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद परिजनों ने उठाया। इससे पहले कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों के साथ पुलिस अधिकारियों की करीब दो घंटे तक बैठक चली।
विज्ञापन

असंध डीएसपी गौरखपाल राणा के अलावा इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम भी बैठक में शामिल हुए। उनके आश्वासन के बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए।
बैठक में परिजनों ने पुलिस को एक सप्ताह में आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। परिवार का कहना है कि एक सप्ताह में भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे हाईवे जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह 6:35 बजे गांव दुपेड़ी के पास झाड़ियों में पानीपत की निजी कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड अंकित शर्मा का शव मिला था। जोकि रविवार की रात को ड्यूटी खत्म करके कार्यालय से निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात को सालवन के पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद भुगतान को लेकर अंकित ने मामा विजय से बात करके एक हजार रुपये भुगतान के लिए मंगवाए थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। रात भर परिजन ढूंढते रहे। सुबह उनका मोबाइल फोन ऑन होने के बाद जब कॉल किया तो किसी ने उनका शव झाड़ियों में पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

पूरा दिन कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों की मांग पर दो डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में 11 घंटे बाद शाम पांच युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ था लेकिन गिरफ्तारी तक शव न उठाने का एलान किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें