फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निसिंग में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

Wed, 25 Feb 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। शहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। कैथल रोड स्थित कप्तान कॉलोनी और गोंदर डाचर मोड़ के पास गणेश राइस मिल के निकट करीब 11 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में जिला योजनाकार विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए।
कप्तान कॉलोनी में लोगों के तीखे विरोध के कारण बड़े निर्माण नहीं तोड़े जा सके। कार्रवाई का नेतृत्व जिला नगर योजनाकार गूंजन वर्मा ने किया, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में शिखा भरद्वाज मौजूद रहीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नींव, कच्ची सड़कों और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह आठवीं बार है जब इस क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह जाती है। भू-माफिया लोगों को कॉलोनी जल्द अप्रूव होने का झांसा देकर प्लॉट बेच देते हैं और बाद में खरीदारों की जमा-पूंजी फंस जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें