फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साड़ी शोरूम का ताला तोड़ कपड़े चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Tue, 24 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सीआईए तीन की टीम ने सुभाष मार्केट से साड़ी के शोरूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को नए बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के अन्य साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दाैरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए तीन के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 2-3 मार्च की रात को पुरानी सब्जी मंडी के पास नेताजी सुभाष मार्केट में अप्सरा साड़ी इंपोरियम की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर साड़ी और कुछ नगदी चोरी करके ले गए थे। शोरूम के मालिक पीयूष की शिकायत पर थाना शहर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके आधार पर आरोपी अर्जुन शर्मा की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से चोरी के कपड़े भी बरामद किए हैं। रिमांड के दाैरान आरोपी से चोरी का अन्य सामान व नकदी बरामद की जाएगी। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अन्य जिलों और पंजाब में चोरी व अन्य आपराधिक मामलों की प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें