फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज के लिए मारपीट कर गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। महिला से ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर मारपीट करने और पति पर जबरदस्ती गर्भपात कराने व धोखे से घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। इसके अलावा पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। अब एसपी को शिकायत देने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निगवासी सुखविंदरों ने बताया कि उनकी शादी विकास गांव डाहर पानीपत निवासी के साथ 2018 में हुई थी। शादी के पहले दिन ही उनकी सास व पति ने गले का हार उतरवा लिया था और फेरा डालने जाने पर 10 तोला सोना लाने के लिए कहा था। पति व उसके परिवार ने भी दहेज कम लाने बारे ताने मारे।
विज्ञापन

शादी के दो माह बाद जेठ भी गलत निगाह रखने लगा था। नशे की हालत में उनके कमरे में आकर जेठ ने जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया। इसकी शिकायत जब पति, सास, ननद आदि को बताई तो उन्होंने भी साथ नहीं दिया। इसकी शिकायत जुलाई 2020 में मधुबन थाना में दी थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
2020 में उनके पति विकास गुप्ता ने करनाल कोर्ट में तलाक का केस दर्ज किया। 2022 में दोनों परिवारों की सहमति के बाद इसे वापस ले लिया। परिवार की सलाह पर वे करनाल में किराये के मकान में रहने लगे। यहां आने पर उन्हें पता चला कि वे डेढ़ माह की गर्भवती हैं, तो उनके पति ने धोखे से दवा पिलाकर गर्भपात करा दिया। इसकी शिकायत फरवरी 2024 में सेक्टर-32 थाना में दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उनका आरोप है कि एएसआई सुरेंद्र ने छह फरवरी को उन्हें थाने में बुलाया और पति को पकड़े होने की बात कही। सात फरवरी को कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। जब पुलिस अधिकारी से बात में पूछा क्या कार्रवाई की तो वे भी उन्हें धमकाने लगे। इसकी शिकायत भी उन्होंने एसपी कार्यालय में दी थी। इसके बाद वे जबरदस्ती ससुराल चली गई और होली का त्योहार था। इस दौरान भी उन्हें पिता से 50 हजार रुपये लाने के लिए कहा गया। जब विरोध किया तो पति, जेठ और साथ ने मारपीट की।
विज्ञापन

इस पर 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मेडिकल भी कराया। इसके बाद वे फिर करनाल आकर रहने लगे। यहां से झगड़ा करके 23 मई को उनका पति पानीपत अपने घर चला गया। जब ससुराल में फोन करके पूछा तो उन्होंने कहा कि पति वापस नहीं आएगा। वहां भी तलाक के लिए पानीपत में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें