फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उप तहसील परिसर में फायरिंग की कोशिश के आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। उप तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर कर्मचारी गुरप्रीत गोंदर पर गोली चलाने की कोशिश करने वाले आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पुरानी रंजिश, कपिल हत्याकांड और सूरज हत्याकांड से संभावित जुड़ाव समेत कई पहलुओं को शामिल किया गया है। हालांकि, इन पहलुओं में से किसी के संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई तथ्य सार्वजनिक नहीं किया गया है। जांच टीम उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। वारदात के समय और उससे पहले-पिछले समय की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। वारदात से जुड़े संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच आगे बढ़ने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें