फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टी-फ्लाईओवर क्षेत्र में उखड़ी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
एचएसबीपी की ओर से किया जा रहा सड़क निर्माण कार्य।
विज्ञापन
करनाल। टी-फ्लाईओवर निर्माण के कारण करीब एक साल से बदहाल पड़ी सड़क के अब दिन बहुरने लगे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक से उखड़ी सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से रेलवे रोड से जुड़े बाजारों के दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के एसई धर्मवीर सिंह ने दावा किया है कि 30 सितंबर तक सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। टी-फ्लाईओवर के निर्माण के चलते रेलवे रोड और आसपास के हिस्से में लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य के दौरान सड़क उखड़ने के साथ ही मार्ग भी बाधित रहा। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया।

डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में 150 से ज्यादा दुकानें
पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र और रेलवे रोड करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है और इसके आसपास 150 से अधिक दुकानें हैं। यहां कपड़ा, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल, स्टेशनरी, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल और बुक शॉप समेत विभिन्न कारोबार संचालित होते हैं। इस क्षेत्र से जुड़े दुकानदारों के मुताबिक, फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने से पहले यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते थे। इससे पहले दुकानदारों ने बताया था कि ग्राहकों की आवाजाही कम होने के कारण कई प्रतिष्ठानों की बिक्री घटकर करीब 20 प्रतिशत तक रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें