फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने के बच्चे के गुप्तांग में धागा बांधकर मारने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक महिला ने अपने जेठ व जेठानी के खिलाफ अपने ढाई माह के विशेष श्रेणी के बच्चे के गुप्तांग पर कसकर धागा बांधकर उसे जान से मारने की कोशिश करने का आरोप गया है। महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर के न्यू बहादुर चंद कालोनी निवासी रेणू यादव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। जिसकी तारीख आज एडीआर सेंटर में थी। वह अपने ढाई महीने के बच्चे व अन्य परिजनों के साथ यहां आई थी। बच्चे का होठ कटा हुआ है और उसका बच्चा विशेष श्रेणी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआर सेंटर में ससुराल पक्ष से भी जेठ जेठानी ससुर व पति आए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान जेठ व जेठानी ने उससे कहा कि वह अपने बच्चे को उन्हें दे दे, वह उसे खिलाना चाहते हैं। पहले तो उसने बच्चा देने से मना कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों के कहने पर अपना बच्चा खिलाने के लिए उन्हें दे दिया। कुछ देर बाद उन्होंने बच्चे को वापस कर दिया, लेकिन बच्चा लगातार रो रहा था। उसने समझा कि शायद बच्चे को भूख लगी होगी। घर आकर भी बच्चा काफी देर तक रोता रहा। उसके बाद उसने जब बच्चे का डायपर खोला तो हैरान रह गई, क्योंकि बच्चे के गुप्तांग पर बहुत ही कसकर धागा बंधा हुआ था। जिसके कारण ही बच्चा लगातार रो रहा था और उसकी हालत खराब हो रही थी। किसी तरह धागे को काटकर हटाया गया। उसने आरोप लगाया कि गुप्तांग में धागा बांधकर जेठ व जेठानी ने उसके बच्चे को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने जेठ राम अवतार व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें