निसिंग। पंचायती विभाग की विकास राशि के दुरुपयोग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अमित निवासी निसिंग को पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी से 70 हजार रुपये की रिकवरी की गई है लेकिन रिमांड के दौरान पुलिस को पिहोवा रोड कुरुक्षेत्र में एक प्लाट लेकर मकान के निर्माण की तैयारी करने का पता चला है। मकान आरोपी के नाम नहीं है, महज एग्रीमेंट है। जिसकी कीमत दस से 13 लाख तक है। इस मकान को भी मामले से जोड़कर रिकवरी के प्रयास किए जाएंगे। वहीं आरोपी के दो बैंकों में खाते हैं जिनमें एक लाख से अधिक की राशि जमा है। दोनों खातों को सीज करवाया गया है। दूसरी ओर आरोपी ने कार की रिपेयर पर भी करीब एक लाख रुपये खर्च किए और अपना कर्ज उतारा। हिसार की इशरहेडी ग्राम पंचायत की ग्रांट राशि गलती से निसिंग निवासी अमित के खाते में आती रही। जिसे आरोपी अमित उपयोग करता रहा। पांच साल बीत जाने के बाद जांच में इसका पता चला। जिसको लेकर पंचायत विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने निसिंग थाना में मामला दर्ज करवाया।