फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 11.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सोना छुड़वाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 की टीम ने जिला जेल सोनीपत से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके कब्जे से नकद राशि भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दल सिंह और उसके साथियों ने संपर्क कर बताया कि उनका कुछ सोना एक ट्रेडिंग कंपनी के पास गिरवी रखा हुआ है, जिसे छुड़वाने के लिए पैसों की जरूरत है। आरोपियों ने भरोसे में लेकर शिकायतकर्ता से 11 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और सोना छुड़वाने का झांसा देकर भाग गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपी वापस नहीं आए और फोन बंद मिला तो ठगी का पता हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें